गांधीनगर, अक्टूबर 16 -- गुजरात में कैबिनेट फेरबदल से पहले सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पेटल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने अपना पद त्याग दिया है। प्रदेश में शुक्रवार को शपथ दिलाकर नए कैबिनेट का गठन किया जाएगा। चर्चा है कि रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी मंत्री बनाया जा सकता है। राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है और माना जा रहा है कि चुनावी समीकरणों को साधने के लिए लिहाज से ही यह फेरबदल किया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को नई कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। चर्चा थी कि राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं। लेकिन जिस तरह पूरी कैबिनेट का इस्तीफा हुआ है उसके बाद अटकलें हैं कि सीएम की पूरी टीम नई होगी। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, 'गुजरात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.