गंगापार, मार्च 18 -- ड्यूटी से रूम पर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में गुजरात में मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम होने के बाद गांव पहुंचा तो परिजन समेत पूरा गांव में कोहराम मच गया। बहरिया थाना क्षेत्र के पूरे दुर्गी गांव निवासी 40 वर्षीय राम सिंह यादव पुत्र श्याम लाल यादव गुजरात में रहकर अपना जीवन यापन करता था। गुजरात में ही चार दिन पहले राम सिंह ड्यूटी से लौट रहा था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मंगलवार को राम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद गुजरात से गांव लाया गया तो परिजन समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। राम सिंह के पत्नी प्रियंका सिंह अपने पति राम सिंह के शव से लिपट कर रोती रही जिसे देखकर पूरा गांव रो पड़ा। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मदद से राम सिंह शव का अंतिम संस्कार के लिए फाफामऊ ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.