नई दिल्ली, जुलाई 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है। पार्टी वर्ष 2027 में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए नए अध्यक्ष का चयन करेगी। पार्टी ने जातीय समीकरणों के साथ संगठन क्षमता को भी पैमाना बनाया है। नए प्रदेश अध्यक्ष के बारे में चर्चा के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई नामों पर विचार किया जा रहा है, पार्टी जल्द नए अध्यक्ष का ऐलान कर देगी। गुजरात में कांग्रेस पर पाटीदार और ओबीसी समुदाय अपने-अपने समुदाय से अध्यक्ष बनाने का दबाव बना रहे हैं। कोली समाज ने भी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपने समाज के नेता के नाम का प्रस्ताव किया है। अलग-अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.