नई दिल्ली, फरवरी 12 -- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुजरात सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में लावारिस कुत्तों की संख्या का तत्काल सर्वे शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। स्कूल कमिश्नर कार्यालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है, जिसमें तीन दिनों के अंदर विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। यह कार्रवाई सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए यह सर्वे जरूरी है। स्कूल कमिश्नर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया कि वे अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कुत्तों की सटीक संख्या दर्ज करें। इसमें सीबीएसई संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं। सर्वे में स्कूल परिसर, आसपास के इलाके और संबंधित स्थानों पर मौजूद ...