अहमदाबाद, सितम्बर 28 -- मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम विदर्भ और उससे सटे उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से गुजरात के मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला है। 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बेहद खराब रहेगा। इन हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 28 सितंबर को दक्षिण गुजरात रीजन में 29 सितंबर को कच्छ में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात के सूरत, नवसारी और वलसाड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बाारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, डांग, तापी, दमन, दादरा, नगर हवेली, अमरेली और भावनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.