भरूच। पीटीआई, मार्च 25 -- आपने अब तक पुलिस-प्रशासन द्वारा ही आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए देखा और सुना होगा। लेकिन गुजरात में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां 6 लोगों ने कथित आरोपी सहित उसके रिश्तेदारों के घर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ दिया। यह घटना भरूच जिले में घटी। आरोपी व्यक्ति पर शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने का शक है। आरोपी शख्स की मां की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। भरूच जिले के वेदाच पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बीएम चौधरी ने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों सहित आरोपियों ने महिला को भगाकर ले जाने के शक में बुलडोजर का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस तरह से अपना गुस्सा निकालने का फैसला किया। आरोपियों में महिला का पति भी शामिल है। उसे शक है कि दूसरे समुदाय का व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ भाग गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.