नई दिल्ली, फरवरी 14 -- गुजरात के वडोदरा में देर रात एक 19 साल की लड़की ने अपनी थार से एक लड़के को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 1 बजे उस समय हुआ जब लड़की एक शादी से लौट रही थी। मृतक की पहचान अभिषेक मोरे के रूप में हुई है, जो अपने काम से घर लौट रहा था। अभिषेक के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, लड़की की तेज रफ्तार थार ने अभिषेक की एक्टिवा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक का शव सड़क पर पड़ा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कार में सवार तीन लड़कियों रुषिका, तनीषा और विस्मयी को हिरासत में लिया है। गाड़ी 19 साल की रुषिका गाड़ी चला रही थी। जांच में सामने आया है कि तीनों बहने...