अहमदाबाद, जुलाई 16 -- गुजरात में मॉनसून की एंट्री को लगभग महीना भर गुजर चुका है, इस दौरान प्रदेश के सभी हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। हालांकि इन दिनों जरूर कुछ ही इलाकों में बारिश हो रही है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के महिसागर जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इसके अलावा गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। कच्छ में आमतौर पर मौसम शुष्क रहा। बीते दिन राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान अहमदाबाद में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अमरेली में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अहमदाबाद में पारे में एक ही दिन में 2.7 डिग्री की बढ़त देखी गई। जिसके चलते शहर में लोगों को दिन में असहनीय गर्मी और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।रात तक 10 जिलों में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.