पोरबंदर, जुलाई 26 -- गुजरात के पोरबंदर में शर्मासार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ 4 लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया है। इस गैंगरेप मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी 21 साल का लड़का पीड़िता का पारिवारिक मित्र है और उसके पड़ोस में ही रहता है। पुलिस ने बताया कि लड़का पीड़िता को जानता था और अक्सर उसके घर आता था।घर से लेजाकर किया बारी-बारी से रेप मामला गुजरात के पोरबंदर जिले का है। यहां मुख्य आरोपी लड़के ने मंगलवार की आधी रात को अपने घर नाश्ते के लिए बुलाया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की और लड़का दोनों टाटा सफारी एसयूवी से गए और घर पहुंचकर आरोपी ने लड़की को नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वो होश खो बैठी। इसके बाद आरोपी उसे एक पार्टी प्लॉट पर ले गया, जहां पर उसके दो दो...