नवसारी, मई 11 -- गुजरात के एक अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने से एक स्कूल प्रिंसिपल की मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल के मैनेजर, नर्स और एनेस्थेटिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। कुर्सी से गिरने के बाद प्रिंसिपल को चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि नवसारी जिले के एक निजी अस्पताल में सर्जरी के बाद इलाज में लापरवाही करने के कारण एक स्कूल प्रिंसिपल की मौत हो गई। इस मामले में एक एनेस्थेटिस्ट और एक नर्स सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नवंबर 2024 में इलाज के दौरान 54 साल के स्कूल प्रिंसिपल अर्जुन राठौड़ की मौत हो गई थी। नवसारी सिविल अस्पताल की जांच समिति ने इस मामले में तीनों को लापरवाही के लिए दोषी ठहराया था। डीएसपी बीवी गोहिल ने बताया कि आरोपियों की पहचान डॉ. भरत नायक, नर्स निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.