गांधीनगर, नवम्बर 19 -- गुजरात पुलिस ने म्यांमार और कंबोडिया के चीनी गैंग द्वारा चलाए जा रहे एक इंटरनेशनल साइबर स्लेवरी (गुलामी) नेटवर्क के किंगपिन (सरगना) को गांधीनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश में मोटी सैलरी का लालच देकर भोले-भाले लोगों को बुलाते थे और फिर उन्हें धोखे से इस नेटवर्क के साथ काम करने के लिए मजबूर करते थे। गिरोह के सरगना की पहचान नीलेश पुरोहित उर्फ नील के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने म्यांमार और कंबोडिया में 'साइबर स्लेवरी' स्कैम मामले में भारतीय वर्कर्स सप्लाई किए थे। पुलिस का कहना है कि उसके लिंक पाकिस्तानी और चीन तक जुड़े हुए थे और उसने 1 हजार से ज्यादा लोगों को इस फर्जीवाड़े के लिए कंबोडिया और म्यांमार भेजने की डील की थी।साथियों के बीच 'द घोस्ट' के नाम से था मशहूर इस बात की जानकारी राज्य के उप मुख्यमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.