गोधरा, अगस्त 1 -- गुजरात में दो आदिवासी मर्दों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। ये दोनों उन औरतों के साथ भाग गए थे, जिनसे उनका संबंध था। गांववालों और औरतों के रिश्तेदारों ने दोनों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात के पंचमहल जिले में दो महिलाओं के साथ भागने पर दो आदिवासी मर्दों का कथित तौर पर एक समूह ने अपहरण कर लिया। उसके बाद उन्हें पेड़ से बांध दिया और जमकर उनकी पिटाई की। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये दोनों उन महिलाओं के साथ भाग गए थे, जिनके साथ उनका रिश्ता था। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं के साथ भ उनके रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मारपीट की। इस घटना के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी एनवी पटेल ने बताया कि एक वीडियो सोशल मी...