पाटन, मई 2 -- गुजरात के पाटन जिले में अपनी पहचान छुपाकर रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों महिलाओं ने खुद को भारतीय साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड भी बनवा लिए थे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिलाओं की पहचान सुल्ताना (32) और ब्यूटी बेगम (37) के रूप में हुई है। जो कि साल 2022 में अवैध तरीके से भारत में आने के बाद से पाटन शहर में बस गई थीं। इनमें से एक ने तो बांग्लादेश में शादीशुदा होने के बाद गुजरात में दो बार शादी कर ली थी। हालांकि एक गलती के चलते दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गईं। पुलिस का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद उसने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, और इसी दौरान पाटन में 32 संदिग्धों की पहचान करते हुए उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.