देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। गुजरात के एक पुराने आपराधिक मामले के अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को गुजरात पुलिस की एक टीम देवघर जिला अंतर्गत कुंडा थाना क्षेत्र पहुंची। जानकारी के अनुसार गुजरात के जिला लालपुर क्षेत्र के जमुना नगर थाना की पुलिस टीम अभियुक्त प्रमोद कुमार को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से देवघर आई है। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर एसपी गांधी कर रहे थे। गुजरात से आई पुलिस टीम ने सबसे पहले कुंडा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को अपने आगमन और मामले से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से आवश्यक सहयोग मांगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुजरात पुलिस को तकनीकी माध्यम से अभियुक्त की लोकेशन कुंडा थाना क्षेत्र में मिलने के बाद देवघर पहुंचना पड़ा। स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई गई। प्राप्त लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.