सिमडेगा, नवम्बर 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर के कोरोमियां गांव निवासी मजदूर सहरु सिंह का गुजरात में निधन हो गया है। वे काम की तलाश में गुजरात के गांधी नगर गए थे। गुरुवार की सुबह उनकी तबीयत खराब हुई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिजन उसके शव को वापस लाने की प्रशासन से गुहार लगाई है। परिजनों ने कहा कि वे उनके शव को लाने में सक्षम नहीं है। प्रशासन के द्वारा सहयोग मिलने पर ही शव को वापस लाना संभव है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.