गोपालगंज, फरवरी 9 -- फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया गांव निवासी कामगार ताहिर अली उर्फ मुन्ना (40 वर्ष) की गुजरात के सूरत जिले में काम के दौरान रविवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि सूरत के गांधीधाम क्षेत्र में एक कंपनी में काम करते समय उनके ऊपर लोहे की भारी गाटर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल गया। घटना के तुरंत बाद कंपनी के कर्मियों व अधिकारियों ने उसे इलाज के लिए कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां तसलीमा खातून बेटे की मौत की खबर सुनते ही दहाड़ मारकर रोने लगीं। वहीं पत्नी गुलशन खातून बेसुध हैं। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सूचना मिलने पर रविवार की देर शाम ताहिर के पड़ोसी व संबंधी अब्दुल्लाह अली उनका शव लाने के लिए सूरत...