बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, हिटी। उत्तर प्रदेश के पीएम श्री विद्यालय में कार्यरत चुनिंदा शिक्षक गुजरात के आईआईटी गांधीनगर तथा गुजरात के पीएम श्री स्कूलों में शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। यह शिक्षक वहां की शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, नवाचारों को अपने विद्यालय में लागू करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश इस वर्ष पीएमश्री विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के लिए यह शैक्षिक भ्रमण योजना संचालित कर रहा है। योजना के तहत बस्ती मंडल, अयोध्या मंडल तथा देवीपाटन मंडल के कुल 12 जनपदों से 24 शिक्षकों का चयन किया गया है। यह शिक्षक बस्ती मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक संजय शुक्ल के निर्देशन में 25 से 27 फरवरी तक आईआईटी गांधीनगर गुजरात तथा वहां के पीएम श्री विद्यालयों अन्य शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे। श...