बोटाद, सितम्बर 29 -- गुजरात के बोटाद जिले में सोमवार तड़के भीषण हादसा हो गया। एक निजी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। अचानक हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक परबाद वंदा ने बताया कि बस जिले के रानपुर तालुका से पर्यटकों को लेकर आ रही थी, तभी पलियाद कस्बे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस अधिकारी ने बताया, ''तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए।'' उन्होंने कहा, ''बस जिले के रानपुर तालुका के एक गांव से पर्यटकों को लेकर जूनागढ़ गई थी और लौटते वक्त ये हादसा हुआ।'' अधिकारी ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, उस लग्जरी बस में लगभग 50-60 यात्री थे, जिनमें से ज्यादातर रानपुर तालुका के उमरला गांव की महिलाएं थीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.