बनासकांठा, दिसम्बर 14 -- गुजरात के बनासकांठा जिले के पाडलिया गांव में शनिवार दोपहर करीब 500 लोगों की बेकाबू उग्र भीड़ ने पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभागों के अधिकारियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कम से कम 47 अधिकारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 36 अधिकारियों को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को आगे के इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि हमले की वजह क्या थी। बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभाग अधिकारियों की एक जॉइंट टीम वन विभाग के सर्वे नंबर 9 इलाके में नर्सरी और पौधारोपण का काम कर रही थी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.