फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव में गुजरात के शिल्पकार अपने पारंपरिक सिल्क और मिरर वर्क शिल्प के साथ विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महोत्सव के गरवी गुरजारी परिसर में सजे रंग-बिरंगे स्टॉल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। यहां प्रदर्शित सूती पोशाक सामग्री, साडिय़ां, स्टोल, कुर्ते, घर की सजावट की वस्तुएं तथा फोल्डेबल चटाइयां उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारंपरिक कारीगरी का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही हैं। गुजरात से आए शिल्पकारों ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों में महीन कढ़ाई, चमकदार शीशों की जड़ाई और जीवंत रंगों का प्रयोग किया है। सिल्क और मिरर वर्क की यह कला न केवल परंपरा की पहचान है, बल्कि ग्रामीण कारीगरों की आजीविका का प्रमुख साधन भी है। महोत्सव में आने वाले देश-विदेश के पर्यटक इन उत्पादों को विशेष रुच...