जामनगर। पीटीआई, अप्रैल 4 -- गुजरात के जामनगर जिले के एक गांव में 32 साल की एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब महिला और उसके तीन से 10 साल के बच्चों के शव गुरुवार को कुएं में तैरते हुए पाए गए। ध्रोल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एच.आर राठौड़ ने बताया कि यह घटना ध्रोल तालुका के सुमरा गांव में घटित हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन इस कदम के पीछे की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि भानुबेन तोरिया अपने बच्चों- तीन साल के ऋत्विक, चार साल की आनंदी, आठ साल के अजू और 10 साल के आयुष के साथ कुएं में कूद गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.