कौशाम्बी, सितम्बर 14 -- मालीपुर महराजगंज गांव के एक युवक की शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद की एक ग्लास फैक्टरी में मौत हो गई। ग्लास के नीचे दबने से हादसा हुआ। रविवार को शव लाया गया तो परिजन उसको लेकर करारी थाने पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। करारी के मालीपुर महराजगंज निवासी विन्देश्वरी का 29 वर्षीय बेटा अर्जुन गुजरात के अहमदाबाद में गांधी नगर स्थित एक ग्लास फैक्टरी में काम करता था। अर्जुन के साथ उसका साढू संतोष सरोज भी काम करता था। शुक्रवार को करीब तीन बजे फैक्टरी में काम करते समय अचानक अर्जुन ग्लास की लॉट के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संतोष सरोज ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। फैक्टरी मालिक ने संतोष के साथ एबुलेंस से शव को भिजवाया। रविवार को शव गांव लाया गया तो हाहाकार मच गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.