नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- गुजराती की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कृति पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वह इस समय वडोदरा सेंट्रल जेल में हैं। सूरत पुलिस ने हाल ही में उसके खिलाफ PASA (असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस अधिनियम के तहत, जमानत केवल हाई को्ट ही दे सकता है। इतना ही नहीं सुनवाई खास रोस्टर शेड्यूल के हिसाब से होती है, जिसमें एक साल तक का समय लग सकता है। कीर्ति को आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर लोगों को बदनाम करने, जबरन वसूली और अन्य गैरकानूनी काम करने के आरोप हैं। जानकारी के मुताबिक सूरत के एक बिल्डर से जुड़े हनीट्रैप और जबरन वसूली के मामले में 10 महीने तक फरार रहने के बाद उसे अहमदाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। सूरत पुलिस जून 2024 से उसकी गतिविधियों पर नज़र ...