वडोदरा, सितम्बर 20 -- वडोदरा के जूनीगढ़ी इलाके में शुक्रवार देर रात को बवाल हो गया। वडोदरा पुलिस के अनुसार, पत्थरबाजी की घटना के बाद कम से कम 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद फैले तनाव से हुई। भीड़ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन में जमा हुई। वापसी में भीड़ के एक समूह ने कथित तौर पर एक नवरात्रि पंडाल पर हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और जमकर पथराव किया। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.