सहारनपुर, सितम्बर 15 -- मेला गुघाल में रविवार देररात खराब पड़ा झूला टूटकर गिर पड़ा। हादसे में पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि हादसा खराब झूले पर अचानक कुछ लोगों के चढ़ने की वजह से हुआ है। हादसा रविवार की देर रात का है। अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर के पास मेला गुघाल भरा है, जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में छोटे से लेकर बड़े झूले लगे हैं। बताया जा रहा है कि मेले में गोल चक्कर वाला बच्चों का एक झूला भी लगा है, जो खराब होने की वजह से बंद पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, खराब झूले के ऊपर लोग चढ़ गए, जिससे दबाव पड़ने की वजह से झूला टूटकर गिर गया। हादसे में रेशमा, नरगिरस, शहजाद, राहुल और सोनू कुमार चोटिल हुए हैं, जिनकों को एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया है। गनीमत रही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.