आरा, फरवरी 1 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित ब्रह्म बाबा की कुटिया के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक के 20 बोरों में रखी करीब 850 लीटर देसी शराब बरामद की है। हालांकि शराब धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहा। इस मामले में पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी नारायण यादव के पुत्र फरार शराब धंधेबाज लाल दास यादव उर्फ लाल दास राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...