उन्नाव, मई 20 -- उन्नाव,संवाददाता। न्यायाधीश ने गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम से जुड़े मुकदमें की अंतिम सुनवाई के दौरान दोषी पर चार हजार रुपये जुर्माना लगाया है। असोहा थाना पुलिस ने 21 अगस्त 2017 को क्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी विकास पर गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम की धारा में कार्यवाई की थी। मुकदमें के विवेचक तत्कालीन उपनिरीक्षक शाश्वत राम पांडेय ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा कर 24 अगस्त 2017 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमा लंबे समय से एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय में विचाराधीन था। सोमवार को मुकदमें की अंतिम सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने अभियोजन विभाग से एपीओ शाश्वत राम पांडेय व पल्लवी भारती की दलील व साक्ष्य के आधार पर दोषी विकास को चार हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.