प्रयागराज, नवम्बर 4 -- प्रयागराज। अब नगर निगम के कर्मचारी शहर के एक लाख 40 हजार घरों में गृहकर वसूली के लिए दस्तक देंगे। नगर निगम के राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भवनों में दस्तक देने का निर्देश दिया गया है। ये वो भवन हैं, जिनका गृहकर अभी तक जमा नहीं हुआ। इसमें चालू वित्तीय वर्ष के बकाए वाले भवन भी शामिल हैं। नगर निगम प्रशासन ने गृहकर पर 10 फीसदी छूट दी थी। जून से अक्तूबर तक दी गई छूट का लाभ एक लाख 40 हजार भवनस्वामियों ने लिया। इससे नगर निगम को 70 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। नगर निगम की चौहद्दी में दो लाख 80 हजार घर हैं। नगर निगम को चालू वित्तीय वर्ष में गृहकर से एक अरब 30 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया गया है। शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य मार्च 2026 तक पूरा करना है। वसूली नहीं होने पर नगर निगम को सरकार की ओर से मिलने वाला अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.