कटिहार, मार्च 23 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि शनिवार को बारसोई अनुमंडल के केशवपुर गांव में गीदड़ ने एक महिला पर हमला कर दिया। गीदड़ के हमले से महिला लहुलूहान हो गयी। परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बारसोई अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बता दे की बधारा पंचायत के केशवपुर गांव का मुसोमात निहार खातून (60) मक्के के खेत के पास काम कर रही थी। इसी बीच खेत से निकलकर गीदड़ ने महिला पर हमला कर दिया । इतना ही नहीं महिला को अकेले पाकर लगभग आधे दर्जन जगह जख्मी कर दिया। महिला को चिल्लाते देख स्थानीय लोगों ने महिला की तरफ भागने लगा तथा हल्ला करने लगा। लोगों की आवाज सुनकर गीदड़ महिला को छोड़कर भाग गया। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक रीमा सरकार ने बताया कि महिला को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.