लखनऊ, फरवरी 9 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार शाम को भागीदारी भवन में संगीत साधकों की गोष्ठी सजायी गई। इस अवसर पर गीत संगीत के साधकों ने स्वरों से राष्ट्रसाधना की। गोष्ठी में संगीत के विविध स्वरूपों का प्रभावशाली समागम देखने को मिला। एक ओर लोगों ने शास्त्रीय व पाश्चात्य संगीत का आनंद लिया। वहीं ब्रास बैंड, मार्चिंग बैड व स्कूल बैंड की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्रम्पेट के मधुर स्वर और ड्रम पर लयबद्ध ताल के संयोजन संगीत ने शक्तिशाली, ओजस्वी और ऊर्जावान माहौल का निर्माण किया। हॉल में बैठे हर श्रोता उसी लय में झूमने को मजबूर हो गये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ महानगर की ओर से गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित संगीत गोष्ठी का उद्देश्य भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा के माध्यम से रा...