धनबाद, दिसम्बर 5 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि।खिलकनाली ठाकुरबाड़ी प्रांगण में विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गीता जयंती के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष विपिन मंडल की अध्यक्षता में शौर्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि गीता जयंती के दिन जिस तरह 1992 में हिंदू समाज का शौर्य प्रगट हुआ था और श्रीराम जन्मभूमि से कलंक का ढांचा समाप्त हो गया था। ठीक उसी तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ में भी होगा। प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि हिंदू समाज को शौर्य बरकरार रखना होगा। लक्ष्मी पुरी ने गीता महिमा का बखान करते हुए कहा कि गीता हिंदू समाज की जीवन पद्धति है। इस मौके पर कपिल गोस्वामी को विहिप प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में विहिप के विभाग संगठन मंत्री दीपक मंडल, जिला उपाध्यक्ष शशिधर गोप, जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.