मथुरा, जुलाई 1 -- मथुरा। गीत बिहार कॉलोनी में नालियों की सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारियो को बैरंग लौटा दिया। वहीं उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर आक्रोश जताया है। गीता बिहार कॉलोनी में नालियां चोक होने से भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां पर नालियों के गंदगी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी बाहर जमा हो रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब तक नाली निकासी व जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, वे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को कॉलोनी में सफाई नहीं करने देंगे। लोगों ने बताया आज यहां सफाई कर जाएंगे, लेकिन घरों से निकलने वाला पानी हर दो दिन में नालियों से बाहर आकर घरों में घुस रहा है। नालियों का बिल्कुल भी निकास नहीं है। नगर निगम वाले समस्या नाली की निकासी की है, लेकिन सफाई के लिये भेज देते हैं। खाली प्लॉटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.