हाजीपुर, दिसम्बर 1 -- लालगंज। संवाद सूत्र अखिल भारतीय धर्मसंघ के सभा भवन में गीता ज्ञान महोत्सव एवं धर्मसंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित रमाशंकर शास्त्री की जयंती मनाई। इस मौके पर आयोजित रुद्राभिषेक, प्रवचन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षाविद कपिलदेव सिंह की अध्यक्षता में हुए गीता ज्ञान महोत्सव में अखिल भारतीय धर्मसंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित रमाशंकर शास्त्री ने कहा कि आज से 5162 वर्ष पहले कुरुक्षेत्र के लड़ाई के मैदान में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को निमित बनाकर मानव के कल्याण के लिए गीता का उपदेश किया। जो किसी के जीवन जीने का आदर्श साधन माना जाता हैं। यह पवित्र ग्रंथ निष्काम कर्म, मन पर नियंत्रण,आत्म ज्ञान,आनंद और शांति की शिक्षा देकर किसी भी समस्या के लिए सभी समाधान प्रदान करता है। गीता ...