मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 26 -- गांधी कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संचालित गीता ज्ञान पाठशाला में विगत रात्रि गीता ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शशिकांता स्मृति मंच तथा ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से गीता एवं महाभारत से जुड़े प्रसंगों पर आधारित मौखिक प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर देकर अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक समझ का परिचय दिया। मुख्य संरक्षक इंजीनियर सुभाष चंद्र अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में नैतिक मूल्यों और जीवन-दर्शन को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम ...