गोरखपुर, नवम्बर 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 36वें स्थापना दिवस का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां करोड़ों की सौगात दी वहीं विरोधियों पर करारा प्रहार भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पिछली सरकारों में दंगा और उपद्रव का प्रदेश था। लेकिन अब इसकी पहचान बदली है। यूपी अब उपद्रव नहीं उत्सव का प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री ने 408 करोड़ की विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही उद्यमियों को आवंटन पत्र भी बांटा। योगी ने कहा कि प्रदेश में 15 लाख करोड़ के निवेश से डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार मिला है। सिर्फ गीडा में 40 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। जिस पूर्वांचल में माफियाओं का राज था, वहां देश-दुनिया के उद्यमी निवेश को इच्छुक है। प्रदेश में माफियाओं और कब्जा करने वालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.