फिरोजाबाद, नवम्बर 24 -- शिकोहाबाद में आबकारी विभाग ने कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर लहन को नष्ट करा दिया। दो युवकों को गिरफ्तार कर कच्ची शराब को जब्त कर लिया। आबकारी इंस्पेक्टर गणेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को गिहार कॉलोनी में छापेमार कार्यवाही की। आवकारी विभाग की कार्यवाही से गिहार बस्ती में अफरा तफरी मच गई। गिहार समुदाय के पुरुष घरों को छोड़कर भागने लगे वहीं महिलाए, बच्चे घरों को छोड़कर रोड़ पर आ गए। घर घर तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घरों की तलाशी में 50 लीटर से अधिक लहन, 29 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। लहन को मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक ने कच्ची शराब बनाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.