श्रावस्ती, दिसम्बर 3 -- श्रावस्ती। शुक्रवार को कृष्ण लली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिलौला में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया है। जिसकी मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजली मिश्रा पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा, शेरावाली शुक्ला प्रदेश कार्य समिति महिला मोर्चा भाजपा, बीके शकुंतला ब्रह्मकुमारीज संस्थान आदि मौजूद रहेंगी। इस मौके पर समाज की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि इसमें जिले भर की संभ्रांत महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...