वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। गिलट बाजार में इस वर्ष सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। युवा-बच्चा पार्टी क्लब की तरफ से बड़ी राजमाता, गिलट बाजार परिसर में देवी की भव्य प्रतिमा की स्थापना होगी। आयोजकों के अनुसार इस बार की प्रतिमा महाराष्ट्र शैली में तैयार की जा रही है, जो अपनी कलात्मकता और भव्यता से आकर्षित करेगी। क्लब के गौरव गुप्ता, चंदन गुप्ता, मनीष, अंकित ने बताया कि बनारस के प्रसिद्ध मूर्तिकार अभिजीत विश्वास प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। लगभग 25 फीट ऊंची यह प्रतिमा पूर्वांचल की तीसरी सबसे बड़ी सरस्वती प्रतिमा होगी। इसके साथ ही माता की एक छोटी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, जो बाल स्वरूप में दर्शन देंगी। पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए बाबा खाटू श्याम के दर्शन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन को और भव्य बनाने के लिए 27 जनवरी को शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.