नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। वाहन चोर गिरोह के सरगना और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपी वर्तमान में जेल से बाहर हैं। आरोपियों की चल और अचल संपत्ति की पहचान की जा रही है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-39 थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने गैंगस्टर ऐक्ट के मामले में इस्तकार, सलाउद्दीन और शमसुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस्तकार गिरोह का सरगना है। सरगना और उसके साथियों ने बीते साल थाना क्षेत्र से डंपर चोरी किया था। तीनों इससे पहले भी वाहन चोरी की कई वारदातें कर चुके हैं। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तीनों आरोपी वर्तमान में गाजियाबाद के दौलत नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन तीनों बदमाशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.