हापुड़, जून 22 -- भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा पटेल नगर स्थित रास-स्थली में भव्य रास-लीला का आयोजन किया गया। वृंदावन धाम से पधारे फतेह कृष्ण शास्त्री महाराज की मंडली द्वारा गिरिराज महाराज की सुंदर लीला का मंचन हुआ। फतेह कृष्ण शास्त्री महाराज ने लीला मंचन में बताया कि जब देवराज इंद्र ने अपने अहम में चूर होकर ब्रज में अत्यधिक वर्षा कर ब्रजमंडल को डूबाने की योजना बनाई, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्का उंगली पर संपूर्ण गोवर्धन पर्वत को उठाकर पर्वत के नीचे ब्रजवासियों की रक्षा की। सात दिन बाद इंद्र का अहम भंग कर इंद्र को वर्षा रोक ठाकुर जी से माफी मांगनी पड़ी। लीला मंचन में दिखाया कि ठाकुर जी को एक दिन में आठ समय भोग लगता है, ठाकुर जी ने सात दिन तक पर्वत को उठाए रखा और सात दिन तक एक समय भी भोजन ग्रहण नहीं किया तो ब्रजवासियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.