बिहारशरीफ, नवम्बर 21 -- गिरियक में मजदूरों की कमी से धान की कटनी प्रभावित खेतों में नमी अधिक रहने के कारण कम्बाइल हार्वेस्टर भी बेअसर समय पर कटनी नहीं होने से तैयार फसल की सड़ने की आशंका बढ़ी फोटो पावापुरी धान : पावापुरी के खेत में जलजमाव के कारण धान की कटनी प्रभावित। पावापुरी, निज संवाददाता। धान की कटनी चल रही है। लेकिन, इस वर्ष किसानों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। गिरियक प्रखंड में एक तरफ मजदूरों की भारी कमी से हाथ से कटनी करने वाले मजदूर कम मिल रहे हैं। दूसरी तरफ, खेतों में अत्यधिक नमी रहने के कारण हार्वेस्टर मशीनें फंस रही हैं और कई जगहों पर ले जाना संभव नहीं हो पा रहा है। नतीजा, पके धान की फसल खेतों में खड़ी है और किसान नुकसान की आशंका से परेशान हैं। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हुई बारिश और नल-जल योजना का पानी खेतों में फिर...