गिरडीह, जून 27 -- गिरिडीह। कोडरमा सांसद व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर गिरिडीह और कोडरमा की दो रेल परियोजनाओं पर कार्रवाई को लेकर पहल की है। रेल मंत्री के साथ बैठक कर मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा व गिरिडीह क्षेत्र से जुड़ी दो अति महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान ने बताया कि पारसनाथ-गिरिडीह-तिसरी-गावां-सतगांवा-नवादा रेललाइन को लेकर रेल मंत्री से मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चर्चा की है। कहा कि यह रेलमार्ग धार्मिक, पर्यटन और सामान्य यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। यह विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ को नवादा से जोड़कर बौद्ध एवं जैन श्रद्धालुओं को नई सुविधा प्रदान करेगा, जिससे पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क में तेज़ी आएगी। वहीं कोडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.