गिरडीह, अप्रैल 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड का दूसरा ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का सदर अस्पताल में लोकार्पण कर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह को कई सौगातें दी। डॉ. इरफान ने कहा कि सदर अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से जुड़ेगा। इसी परिसर में 300 बेड का आधुनिक अस्पताल बनेगा। यही नहीं गिरिडीह को मेडिकल हब बनाया जाएगा। वहीं सुदिव्य कुमार ने इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि स्वास्थ्य की सेवाओं को और सुधारा जाएगा। नई योजनाएं लाएंगे। कहा कि यह कदम उन मरीजों के लिए राहत लेकर आएगा, जो आर्थिक समस्याओं के कारण प्राइवेट अस्पतालों में महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं। यूनिट में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जो तेजी से और सुरक्षित तरीके से रक्त के घटकों को अलग कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.