जमशेदपुर, मार्च 10 -- सुंदरनगर के पोड़ेहासा स्थित जुगसलाई तोरोप परगना आवास में परगना बाबा दसमत हांसदा की अध्यक्षता में माझी बाबा एवं तोरोप के समाजिक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें दसमत हांसदा ने कहा कि मारांग बुरु बचाओ अभियान के तहत 12 मार्च को गिरिडीह जिला स्थित पीरटांड, मधुबन फुटबॉल मैदान में विशाल जनाक्रोश महारैली में कोल्हान प्रमंडल से हजारों लोग पारंपरिक औजार के साथ शामिल होंगे। मारांग बुरु में सृष्टि काल से संथाल समाज के लोग पूजा करते आए हैं। वैशाख पूर्णिमा में सेंदरा पर्व मनाते हैं। अब कुछ वर्षों पहले जैन समुदाय द्वारा मारांग बुरु पहाड़ पर असंवैधानिक रूप से अतिक्रमण कर कई मठ, मंदिर एवं धर्मशाला का निर्माण किया गया है। उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने एवं मारांग बुरु को सुरक्षा प्रदान करते हुए दोषियों पर कानूनी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.