गिरडीह, दिसम्बर 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में ठंड का अटैक बढ़ने लगा है। रोज सुबह और रात को सर्दी कंपा रही है। दोपहर में भी ठिठुरन से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। दिसम्बर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे ही ठंड भी जानलेवा होती जा रही है। ठंड से बेजुबानों की मुश्किलें बढ़ गई है। शुक्रवार को ठंड का तापमान दो डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 09.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रही। दैनिक कामकाजी की बढ़ी परेशानी: ठंड के साथ शहर की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। लोगों को दैनिक कार्य करने में भी परेशानी हो रही है। ठंड का पारा हर दिन गिरने के चलते लोगों का आम जीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम से कनकनी लोगों को सूई की तरह चुभो रही है। लोग दिन म...