गिरडीह, नवम्बर 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में जमीन कब्जा करनेवाले अपराधियों का संगठित गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह का मुख्य काम जबरन जमीन कब्जा करना है। इस गिरोह के ज्यादातर सदस्य नगर, मुफस्सिल एवं पचंबा थाना क्षेत्र में रहते हैं। यह गिरोह बुग्गू केजीएफ के नाम से चर्चित है। गिरोह में 70-80 युवा शामिल हैं। ज्यादातर शातिर बदमाश हैं। कई हत्या व लूट जैसी कई अपराधिक वारदातों में पूर्व में शामिल रहे हैं। जमुआ में जमीन को लेकर बीच सड़क पर फायरिंग, पेट्रोल बम फोड़ने, पथराव करने व उपद्रव मचाने में इसी गिरोह के लोगों का हाथ है। इन चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा जमुआ कांड को लेकर एसपी डॉ बिमल कुमार द्वारा गठित विशेष टीम ने अनुसंधान के दौरान किया है। घटनास्थल पर स्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस ने इस गिरोह के 39 से ...