गिरडीह, जुलाई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के गृह शहर गिरिडीह को स्वच्छता रैंकिंग 2024-25 में देश स्तर पर 791 और झारखंड में 46वां स्थान मिला है। गुरुवार को देशभर में स्वच्छता रैंकिंग 2024-25 के नतीजे आये। जिसमें गिरिडीह फिर स्वच्छ शहरों की दौड़ में काफी पीछे रह गया। अन्य वर्षों की तुलना में गिरिडीह को प्राप्त रैंक से निराशा हाथ लगी हे। इसके पीछे कार्यप्रणाली सहित कई कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि 20 हजार आबादी के नगर पंचायत धनवार को झारखंड स्तर पर 27वां रैंक हासिल हुआ है। देश स्तर पर धनवार को 1500 रैंक मिले हैं, वहीं जिले के इतनी ही आबादीवाले बड़की सरैया नगर पंचायत को देश स्तर पर 1481 और झारखंड में 13वां स्थान प्राप्त हुआ है। गिरिडीह शहर 50 हजार से तीन लाख आबादीवाले शहरों की दौड़ में था। जि...