गिरडीह, जनवरी 29 -- पीरटांड़। पारसनाथ के इनामी नक्सली साहेबराम मांझी गिरिडीह पुलिस के टारगेट में है। गिरिडीह पुलिस हर कीमत में साहेबराम मांझी को पकड़ने की जुगत में है। पुलिस साहेबराम मांझी को टारगेट कर न केवल लगातार अभियान चला रही है, बल्कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत सरेंडर कराने के भी फिराक में है। पुलिस लगातार साहेबराम के गांव जाकर ग्रामीण व परिजनों से संवाद कर रही है। बताया जाता है कि पारसनाथ में लगातार नक्सल विरोधी अभियान में इनामी नक्सली साहेबराम मांझी गिरिडीह पुलिस के निशाने पर है। गिरिडीह पुलिस साहेबराम को लक्ष्य कर अभियान चला रही है। पुलिस साहेबराम को आत्मसमर्पण कराने के लिए भी प्रयासरत है। पुलिस साहेब राम के घर व गांव जाकर भी आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस घरवालों को सरकार की आत्मसमर्पण नीति से भी अवगत करा रही है। ...