गिरडीह, सितम्बर 9 -- गिरिडीह। गिरिडीह जूडो संघ के तत्वाधान में नए उपाध्यक्ष के रूप में प्रो विनीता कुमारी को मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी गिरिडीह जिला जूडो संघ के महासचिव उज्जवल सिंह ने दी। उज्जवल सिंह ने जूडो संघ का उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें बुकें भेंट किया और बधाई दी। उज्जवल सिंह बताया कि आनेवाले समय में जूडो संघ को और बेहतर करने में प्रोफेसर विनीता कुमारी का अहम योगदान रहेगा। प्रो विनीता कुमारी शिक्षा एवं समाजसेवा के साथ खेल में भी बहुत ज्यादा रुचि रखती हैं। इसका लाभ अब जूडो खेल को भी मिलेगा। इधर प्रो विनीता कुमारी ने बताया कि मैं जूडो को बहुत आगे तक लेकर जाऊंगी। इसके लिए आगे निष्ठा के साथ मेहनत करूंगी। प्रो विनीता ने गिरिडीह जिला जूडो संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.