गिरडीह, जनवरी 7 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के ग्रामीणों को नये वर्ष में गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग में फोरलेन निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी हुई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नये साल 2026 में उक्त सड़क में फोर निर्माण की प्रकिया को गति मिलेगी और सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि गिरिडीह से जामताड़ा की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। गिरिडीह से जामताड़ा, बंगाल सहित अन्य जगह जाने के लिए ग्रामीण इसी सड़क का उपयोग करते हैं। उक्त मार्ग में फोरलेन का निर्माण होने से गिरिडीह-जामताड़ा जिलों के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को जामताड़ा जाने में भी कम समय लगेगा। बता दें कि बीते वर्ष 2025 के जून महीने में बड़कीटांड़ पंचायत के उपमुखिया सह यूथ कांग्रेस के जिला...